




मौसम विभाग ने दिये संकेत, कल हो सकती है बीकानेर में बारिश
बीकानेर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने मौसम के बदलने के संकेत दिए है। राजस्थान में कल यानी शुक्रवार को बरसात हो सकती है। पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से एक हल्के प्रभाव वाला पश्चिमी विक्षोभ बन
रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल शाम तक बीकानेर संभाग में बरसात या फिर आसमां में बादल आ सकते है। कल देर शाम या रात को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिन यानी 27 व 28 अक्टूबर को एक क
मजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में देखने को मिल सकता है। इन दिनों में बादल छाने तथा बरसात हो सकती है।
