शहर के इस सटोरियों पर लगा हत्या का आरोप, युवक को मारकर फैंका रेलवे ट्रैक पर

बीकानेर। पिछले दिनों शहर के गंगाशहर थाना इलाके के गोपेश्वर बस्ती मे ंरहने वाले एक युवक का शव रेलवे टै्रक के पास मिली थी। मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर बस्ती निवासी केदार अग्रवाल पुत्र पुरुषोतम अग्रवाल का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने के इतने दिन बाद एक नया मोड आया है। जिसमें मृतक के भाई अमित अग्रवाल ने गिरीराज व्यास व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। हत्या का मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में व्यास सहित अन्य के खिलाफ धारा 302 व 34 आईपीसी की तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।
गोपेश्वर बस्ती निवासी केदार अग्रवाल पुत्र पुरुषोत्तम अग्रवाल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई अमित अग्रवाल ने गिरीराज व्यास व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने गिरीराज व्यास व अन्य के खिलाफ धारा 302 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। परिवादी के अनुसार केदार लंबे समय से अपने पिता के बाद फड़बाजार स्थित किराया स्टोर संभालता था। आरोप है कि क्रिकेट बुकी गिरीराज व्यास ने केदार को झांसे में लेकर 20 हजार रूपए की मासिक तनख्वाह पर बुक में रख लिया।
आरोप है कि बाद में गिरीराज व उसके साथियों ने केदार व पिताजी को प्रलोभन देकर पैसे ऐंठे। बाद में लेनदारी व देनदारी का तकाजा होने पर बुक का काम करने की सीख देते हैं। आरोपियों की वजह से केदार मानसिक परेशान हो गया था। आरोप है कि गिरीराज ने भी केदार को मारकर रेलवे ट्रैक के पास फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है जिनके नाम दिये है वो शहर के नामी सटोरियां है।

Join Whatsapp