




बडी खबर: बीकानेर में सडक़ हादसे में सडक़ पर मचा कोहराम, 3 बच्चों की मौत, 9 घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई। तथा 9 घायल भी हुए जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के आडसर-भादासर के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे में तीन बच्चो की मौत हो गयी है और महिलाओं सहित करीब 9 जने घायल हो गए है। घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया है।
