अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जने बुरी तरह घायल

बीकानेर । जिले के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के जयपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने कार में सवारों को टक्कर मारी जिससे दो जने बुरी तरह से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर रोड़ पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। राह चलते राहगिरों ने उनको घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जयमलसर निवासी दिपेन्द्र व पुरानी गिन्नाणी निवासी शौर्य नामक युवक कार में सवार थे जिनको कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बुरी तरह से घायल हो गये है।

Join Whatsapp