




चोरों ने घर में रखे 15 लाख रुपए किए चोरी, पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर।बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात होना सामने आया है। जहां घर में रखे 15 लाख रुपए चोरी हो गए। इस संबंध में त्यागी वाटिका के पास धोबी मौहल्ला निवासी पवन कुमार बारिया ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने चोरी की वारदात 17 दिसंबर से 22 दिसंबर के मध्य होना बताया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि त्यागी वाटिका धोबी मौहल्ला निवासी विनीत भाटी, देव बेरिया ने उसके घर पर रखे 15 लाख रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
