




ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई मौत
बीकानेर।ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। घटना चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र की है। जहां गांव परसनेऊ निवासी 20 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
