




भजनलाल की टीम में 12 केबिनेट मंत्री, पढ़ें पूरी खबर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का गठन आज जयपुर स्थित राजभवन में हुआ। जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। जिसमें कैबिनेट मंत्री पद पर दौसा विधायक किरोडी लाल मीणा, लोहावट विधायक गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, झाड़ोल सीट से विधायक बाबूलाल खराड़ी, रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा, मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा को शपथ दिलाई गई है। वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में संजय शर्मा, बड़ी सादड़ी से विधायक गौतम कुमार, माधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा, करणपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने शपथ ली। इसके सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, जायल विधायक मंजू बाघमार, नावां विधायक विजय सिंह चौधरी, गुढ़ामलानी विधायक के.के विश्नोई, नगर से विधायक जवाहर सिंह बेढम ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
