देर रात ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

बीकानेर।देर रात लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर जोधपुर, भटिंडा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और असहाय सेवा संस्था और खादिम खिदमतगार सोसायटी को सूचना दी, सूचना मिलते ही सोसायटी के सोएब, राजकुमार, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनेद खान, रमजान, अब्दुल सत्तार, असुराम कच्छवा।मौके पर पहुंचे और शव को जीआरपी पुलिस की मदद से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी मे खवाया। पुलिस ने बताया की व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम राजन कुमार पुत्र चमन लाल है जो की लुधियाना का निवासी है।

Join Whatsapp