आखिर बीकानेर पुलिस को मिली सफलता, 50 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पकड़ा

बीकानेर। जिले के दर्जन भर से अधिक थाना क्षेत्र में 50 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के दो अभियुक्तों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर चोरों से चोरी की टवेरा गाड़ी, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में चोरों ने कोलायत ,बज्जू , रंजीतपुरा, गंगाशहर, सदर ,बीछवाल सहित दर्जनभर क्षेत्र से 50 से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शहर में हुई चोरी की कई संगीन वार्ताओं का पर्दाफाश होगा।
यूं हुआ खुलासा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 17 जनवरी को चोपड़ा बाड़ी गंगा शहर निवासी सोहनलाल नाई ने गंगा शहर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि अज्ञात चोर बीती रात उसके घर के आगे खड़ी टवेरा गाड़ी चोरी कर ले गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया व कड़ी से कड़ी मिलाते हुए बजरंग धोरा निवासी महेंद्र ओड ,बाबूलाल फाटक निवासी भवानी राजपूत को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया । पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई टवेरा गाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने चार वाहन चोरी की वारदातें तथा 50 मवेशी चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है । पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Join Whatsapp