विवेक बाल मंदिर में गणतंत्र दिवस मनाया धूमधाम से

बीकानेर। मोहता सराय स्थित विवेक बाल मंदिर शाला में देश के 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंण्डारोहण विजय लक्ष्मी भादाणी की। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। शाला के सह संचालक जुगल किशोर ने शाला में 11000 हजार रुपये नगद भेंट किये जिससे शाला में आने वाले समय में बच्चों के लिए और अच्छी व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर संगीता देरासरी के जन्मदिन होने पर उन्होंने शाला में बच्चों के लिए 500 रुपये भेंट किये। हम इन भामाशाहों का दिल से आभार व्यक्त करते है। इनका सहयोग आगे भी ऐसे ही रहेगें। शाला संचालिका नंदा भादाणी ने कहा कि हम आज 21वीं सदी में चल रहे जिससे हम आधुनिक भारत का विकास करना है और बच्चों को आने वाली बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की कठिनाई हो तो वो अपने गुरुजनों ने उस कठिनाई को दूर करने के लिए कभी भी शाला में आ सकते है। शाला स्टाफ अंजू शर्मा, पिंकी देरासरी,डिम्पल जैन, प्रिया ओझा, आशिष व अंकित शामिल हुए।

Join Whatsapp