जो खुद कब्जाधारी, उन्हें नही करनी चाहिए अनर्गल आरोप की सवारी – वत्सस

 

बीकानेर । बीकानेर पश्चिम के विधायक का आज विधानसभा में दिया गया बयान बेबुनियाद,अनर्गल और कुंठा ग्रस्त है जिसका बतौर संगठन महासचिव में निंदा करते हुए विधायक को बताना चाहता हु की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ बुलाकीदास कल्ला जी ने कभी नशा नही किया और नशे करने वाले व्यक्ति या समूह को कभी प्रोत्साहित नही किया ना ही उनका कभी साथ दिया बल्कि व्यसन मुक्त समाज की संरचना के लिए सदेव प्रयासरत रहे

 

दूसरी बात कांग्रेस के मंत्री डॉ.कल्ला या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने एक इंच जमीन तक पर कभी कब्जा नही किया ना ऐसे लोगो का साथ दिया जबकि कल्ला ने तो अपने पैतृक मकान को भी अपने भाइयों के नाम कर दिया इसके ठीक उलट बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने अपने खुद के घर के आगे बड़े भूभाग को जो की उनके अधिकार क्षेत्र में नही आता कब्जा रखा है और अन्य जगहों पर भी उन्होंने और उनके परिवार वालो ने जमीनें दबा रखी है तो असल में भूमाफिया तो वे स्वय हुए इसलिए जो खुद कब्जाधारी हो उन्हें किसी और पर आधारहीन आरोप नही लगाने चाहिए

 

अब रही बात कांग्रेस सरकार की तो विधायक ये क्यों भुल जाते है की राजस्थान की निवर्तमान अशोक गहलोत सरकार ने इतने शानदार कार्य किए है जनकल्याण की इतनी नीतियां बनाई है जिसका गुणगान प्रदेश की जनता करती रही है और भाजपा के एक महीने के शासन में ही जनता तकलीफों से घिर कर अशोक गहलोत के सुशासन को याद करने लगी है

Join Whatsapp