




33 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास नगर के पूर्णनंदा जी आश्रम के पास रहने वाले नकुल उपाध्याय पुत्र गोरधन दास उपाध्याय ने शाम को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार लाखूसर का रहने वाला है। पिछले काफी समय से मुरलीधर व्यास कॉलोनी मे निवास कर रहे है।
