




बीकानेर रेलवे मंडल करेंगा 20-20 क्रिकेट का आयोजन
बीकानेर(नसं)। बीकानेर में लोगों में क्रिकेट के प्रति लगाव को मद्देनजर रखते हुए प्रथम बार बीकानेर मंडल (रेलवे) की तरफ एक 20-20 क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है जिसे डीआरएम प्रिमियर लीग (डीपीएल)- टी20 नाम दिया जा रहा है। मंडल खेलकूद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बारहट ने बताया कि टुर्नामेंट की शुरूआत 10 मार्च-2024 से होगी एवं इसका फाइनल 17 मार्च-2024 तक खेला जायेगा। टुर्नामेंट के समस्त मैच रेलवे स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में खेले जायेगें। बीकानेर मंडल स्पोर्टस एसोसियेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा एवं बीकाजी ग्रुप द्वारा प्रायोजित किया जायेगा।इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग लेगी जिसकी एन्ट्री फीस 11 हजार रूपये प्रति टीम होगी। टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जायेगा। टूर्नामेंट को चार टीमों को तीन ग्रुप में बांटा जायेगा। अपने ग्रुप में प्रथम रही टीम सेमीफाइनल पहुंचेगी एवं सेमीफाइनल में विजेता रही टीम फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल में रही विजेता रही टीम को 51000/- एवं ट्रॉफी प्रदान की जायेगी एवं उपविजेता टीम को 31000/- एवं साथ ही ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। टुर्नामेंट में कुल 15 मेच खेले जायेगें। टुर्नामेंट का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब
पर भी किया जायेगा।
प्रत्येक लीग मैच में सवश्रेष्ठ रहे खिलाडी को मैन ऑफ द मैच के रूप में 1100/- रूपये का नगद पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी। साथ ही टुर्नामेंट की समाप्ति पर प्लेयर ऑफ दी टुर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का भी पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
