




कान्हा संग होली कार्यक्रम में मोदी भजन बजने पर कांग्रेसी नेता ने करवाया माइक बंद
बीकानेर। शहर के आचार्य चौक में आचार्य बटालियन की ओर से कान्हा संग होली कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें केन्द्रिय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे। इस अवसर पर मेघवाल ने कान्ह को होली खेलाई बाद में मीरा कृष्णा के भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा बढाई तभी एक कार्यक्रर्ता ने मोदी भजन गाने शुरु कर दिये और स्पीकर पर मोदी भजन बजने लगे तभी एक कांग्रेसी नेता मंच पर आये और तुरंत मोदी भजन को बंद करवा दिये और कहा कि ये राजनीतिक मंच नहीं है हम भगवान की पूजा कर रहे है यह पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनके माइक बंद करवाने से एकबारगी माहौल गर्म हो गया। बाद ने सभी मिलकर दोनों को समझाईश कर माहौल शांत करवाया।
