पुलिस ने कलक्टर ऑफिस के आगे जमकर भांजी लाठियां, कई जनों के फुटे सिरे

 

बीकानेर। बीकानेर कलेक्ट्रेट में लगभग 10 दिन में दूसरी बार प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की लाठियां चली हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें दो छात्रों के सिर फट गए वहीं कइयों को चोटें आने की जानकारी मिली है।मामला यह है:

एनएसयूआई के कार्यकर्ता अग्निवीर योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे थे। यहां चुनाव नामांकन पत्र दाखलि करने की प्रक्रिया शुरू होने के कारण बैरिकेड्स दूर तक लगाये गए हैं। प्रदर्शन-रैली पर रोक है। ऐसे में एनएसयूआई कार्यकर्ता इस दायरे से आगे बढऩे लगे तो पुलिस ने सख्ती से रोका।

नहीं माने तो लाठियां भांजी। बाद में यह खदेडऩे का क्रम इतना बदल गया कि आगे छात्र भागते दिखे और पीछे लाठियां लेकर आरएसी के जवान दौड़ रहे थे। कई छात्र गिर पड़े। उन पर भी लाठियां भांजी। गौरतलब है कि इससे पहले यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में भी बीकानेर के कलेक्ट्रेट में पुलिस ने लाठियां चलाई थी।एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर चली पुलिस की लाठियां, कइयों के सिर फूटे

Join Whatsapp