बड़ी खबर बीकानेर का तापमान दोपहर 12 बजे 42 डिग्री पहुंचा, दो बजे तक 46 डिग्री जा सकता है

बीकानेर। बीकानेर के लिए आज का दिन गर्मी के लिहाज से काफी परेशानी भरा हो सकता है। वजह, तापमान के तीखे तेवर। गर्मी ने अलसुबह से तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। दिन की शुरुआत ही 30 डिग्री तापमान के साथ हुई है।
सुबह 11:25 पर तापमान 41.4 डिग्री पहुंचा

लगभग चार घंटे में सुबह 09:30 बजे तक ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करने के साथ ही अनुमान लगाया है कि दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा। अभी स्थिति यह है कि जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा सहित राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों में सबसे गर्म बीकानेर है।

दरअसल मौसम विभाग ने आज से बीकानेर सहित राज्य में ‘ लू ‘ का तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। इन तीन दिनों में तेज गर्मी होगी। सरकार ने कलेक्टरों को गर्मी के आधार पर स्कूलों में अवकाश करने का अधिकार दिया है वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट मोड पर रखा है। इस दौरान पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Join Whatsapp