




आंधी से उड़ी बीकानेर की बिजली, कंपनी ने तुरंत उतारी जम्बों टीम, तीन घंटे के कम समय में ही 900 फाल्ट कर डाले ठीक, बिजली चालू कर आमजन को दी राहत
बीकानेर। बीकानेर शहर में शनिवार को शाम को अचानक तेज आंधी से तहस नहस कर दिया। इस आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली कंपनी का किया जिसमें कई जगह पेड गिरने से बिजली के तार व पोल गिर गये जिससे शहर में बिजली बंद हो गई। मानों तो लगभग पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। जब इस बारे में बिजली कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि आंधी व बारिश से जगह जगह करीब 900 फाल्ट की शिकायत आई है। कंपनी ने आंधी के बंद होती ही अपनी पूरी टीम को शहर के अलग अलग जगहों पर उतार दी और तुरंत शिकायतों का निवारण करते हुए फाल्ट निकालते हुए बिजली चालू करते गये। कंपनी ने दो दर्जन टीमों को 900 फाल्ट करने उतरी और रात 11 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली चालू कर दी जिससे आमजन को राहत मिली। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक सिस्टम को हुए बड़े नुकसान को देखते हुए जल्द बिजली चालू कर पाना एक चुनौती थी। इमरजेंसी देखते हुए 20 टीमें पूरे संसाधनों के साथ शहर में उतारी गई।एक-एक टीम ने औसत 40 से अधिक फाल्ट पर काम किया। गौरतलब है कि तीन दिनों से खराब मौसम और पतंगबाजी के चलते बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा है। शनिवार की आंधी से तो कई पोल तक उखड़ गए।
