




हल्दीराम राबाउमावि अग्रेजी माध्यम सूरसागर में10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा
हल्दीराम राबाउमावि अग्रेजी माध्यम सूरसागर में10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा
बीकानेर (नसं)। हल्दीराम राबाउमावि (अंग्रेजी माध्यम ) सूरसागर विद्यालय में कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा अंग्रेजी माध्यम कक्षा का इस विद्यालय में बोर्ड परीक्षा परिणाम इस बार प्रथम बार है। जिसमे छात्रा सानू ने उच्चतम 95.83, निकिता सोलंकी 94.33 और वृतिका सोनी 92.17 प्रतिशत लेकर आई प्रधानाचार्य परमेश्वर स्वामी ने बताया अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 10 में कुल 43 छात्राएं थी जिसमे प्रथम श्रेणी 36, द्वितीय श्रेणी 07 रही। प्रथम श्रेणी में भी कुल 5 बच्चियों के 90प्रतिशत से अधिक और 09 बच्चियों के 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्ताक रहे। हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन मनोहर लाल अग्रवाल ने सभी छात्राओं को उनकी मेहनत और शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई और शुभकामनायें दी हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल ने भी छात्राओं के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर प्रशांस जताते हुए सभी स्टॉफ और बच्चियों को बधाई देते हुए छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा की।
