




कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो बाइक चोरों को दबोचा, पांच बाइक बरामद
कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो बाइक चोरों को दबोचा, पांच बाइक बरामद
बीकानेर (नसं)।पिछले काफी समय से शहर में दुपहिया वाहन पार हो रहे है इस पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर गठित कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने इलाके में हुई बाईक चोरी की वारदातों का खुलासा कर दो चोरों को गिरतार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की है। सीआई कोटगेट मनोज शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों कोयला गली में हुई बाईक चोरी की वारदात की जांच में जुटी पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटैज के जरिये दो चोरों को डिटेन कर लिया कर लिया। दोनों आरोपियों को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उन्होने इलाके में हुई बाईक चोरी की दो वारदातें कबूल कर ली। गिरत में आये आरोपियों में राहुल जावा पुत्र
गोविन्दराम मूलरूप से साधूना गांव का निवासी है जो हाल किरायेदार के तौर पर शिवबाड़ी में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी रामवतार पुत्र कालूराम ब्राह्मण बागरासर सुजानगढ़ का निवासी है। दोनों जने मिलकर बाईक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई है। आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल मांगीलाल,महेन्द्र कुमार,कांस्टेबल श्रीराम,कुलदीप और नीरज कुमार शामिल थे।
