




शतरंज प्रतियोगिता में प्रशिक्षु शिवम पुरोहित ने खिताब जीता
शतरंज प्रतियोगिता में प्रशिक्षु शिवम पुरोहित ने खिताब जीता
बीकानेर। खेलेगा बीकानेर बढ़ेगा बीकानेर खेल आयोजन के तहत आज शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई जिला सचिव,शतरंज अनिल बोड़ा ने बताया की कुल 20 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और कपिल पंवार और भानू आचार्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
बोड़ा द्वारा संचालित निशुल्क चेस इन स्ट्रीट के प्रशिक्षु शिवम पुरोहित ने खिताब जीता।शिवम और उदय सेठी ने बराबर अंक बनाए लेकिन बेहतर एस बी गणना के आधार पर उदय को दूसरा स्थान मिला।
मधुर स्वामी तीसरे, राघव आचार्य चौथे,मयंक रंगा पांचवे और निशांत व्यास छठे स्थान पर रहे इन सभी ने तीन तीन अंक बनाए थे।इसके अलावा नन्हे चेतन खत्री और बीकानेर सीनियर ओपन वर्ग में महिला चैम्पियन अन्वेषा व्यास ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 8 ज़िला विजेता,बीकानेर यूनिवर्सिटी टीम के कैप्टन राघव आचार्य सहित नामी खिलाडिय़ों ने भाग लिया।कल भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को इनाम, मेडल आदि मिलेंगे।
सचिव अनिल बोड़ा ने आयोजन प्रमुख ख्यातिनाम अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच अनिल जोशी को शानदार सुविधा और हाल में अच्छी व्यवस्था के लिए आभार प्रकट किया।
