




अचानक आये तेज तूफान ने मचाई तबाही, पेड व बिजली के पोल टूटकर गिरे
अचानक आये तेज तूफान ने मचाई तबाही, पेड व बिजली के पोल टूटकर गिरे
बीकानेर। शहर व ग्रामीण इलाके में अचानक आये तेज तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। सूरतगढ़ से लेकर छत्तरगढ़ खाजूवाला में पेड़ व बिजली के पोल गिर गये जिससे ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। वहीं बीकानेर में भी तेज आंधी के बाद थोड़ी से बरसात ने उमस बढ़ा दी। एक तरफ बिजली बंद दूसरी तरफ भयंकर उमस से हालबेहाल कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण कई जगह पोल गिर गये जिससे पीछे से बिजली को बंद कर दिया गया है।बीकानेरदैनिक युगपक्ष रेल्वे स्टेशन के आगे भारी भरकम नीम का पेड़ गिरा बड़ा हादसा टला बीकानेर में अभी तेज़ आंधी के साथ हल्की बारिश भी शुरू हुई बीकानेर रेल्वे स्टेशन के बाहर नीम का पेड़ गिरा गनीमत रही की उस समय वहा कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था जहा पेड़ गिरा वहा नजदीक में टैक्सी स्टैण्ड भी है
