




आखिर कौन है ये: शहर के इस इलाके में फिर मिला अचेत अवस्था में युवक
आखिर कौन है ये: शहर के इस इलाके में फिर मिला अचेत अवस्था में युवक
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में लालगुफा क्षेत्र में एक युवक बेसुध हालत में मिले हैं। सेवादारों के सहयोग से इन्हें पीबीएम हॉस्पिटल की आपातकालीन इकाई में पहुंचाया गया है। वहां डॉक्टर्स जहां इलाज कर रहे हैं वहीं सेवादार देखभाल कर रहे हैं। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। फोटो से कोई इन्हें या इनके परिजनों को पहचानते हैं तो उन्हें खबर करें। हॉस्पिटल पहुंचकर इनकी खैर-खबर लें।
मामला यह है :
दरअसल लालगुफा के नजदीक सारस्वत भवन के पास आज 22 जून 2024 को एक शख्स के बेसुध हालत में होने की सूचना पर असहाय सेवा संस्थान के सेवादार ताहिर हुसैन, त्रिलोक सिंह, रमजान अली आदि मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस में ले जाकर पीबीएम हॉस्पिटल की आपातकालीन इकाई में भर्ती करवाया।
