बडी खबर: यूजीसी नेट की नई तारीखों का ऐलान, ऑनलाइन होगा एग्जाम

बडी खबर: यूजीसी नेट की नई तारीखों का ऐलान, ऑनलाइन होगा एग्जाम

इसी महीने की 18 तारीख को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए थे. इनमें बताया गया था कि 18 जून को आयोजित ऑफलाइन हुई परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी.
NTA ने UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच इस बार परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी. दरअसल, इसी महीने की 18 तारीख को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी.

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए थे. इनमें बताया गया था कि 18 जून को आयोजित ऑफलाइन हुई परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी. इसके बाद इस परीक्षा को रद्द करके दोबारा आयोजित करने का फैसला किया गया था

Join Whatsapp