




बरसात के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत
बीकानेर। आस पास की बड़ी खबर में दु:खद खबर जिले के छत्तरगढ़ इलाके से आई है। यहां छत्तरगढ़ रावला रोड पर स्थित एक जोहड़ में बरसात के पानी में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु हो गई है, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। यह हृदयविदारक घटना बुधवार शाम 6 बजे के करीब हुई, जब तीन बच्चे खेलते-खेलते जोहड़ के पास पहुंचे और अचानक गहरे पानी में फंस गए। स्थानीय निवासियों और आपातकालीन सेवाओं के सदस्यों द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। परंतु दो बच्चों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका और उनकी मृत्यु हो गई। तीसरे बच्चे को बचावकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा के इंतजाम करने और बच्चों को ऐसी घटनाओं से बचाने के उपायों पर चर्चा की है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और उन्हें जोहड़ के आस-पास खेलने से रोकें।
