पुलिस को मिली बड़ी सफलता,वाहन चोर को दबोचा, 6 बाइक 15 फोन बरामद किये

अगर आपकी बाइक गुम है तो चैक कर लेवे इंजन नंबर
पुलिस को मिली बड़ी सफलता,वाहन को दबोचा, 6 बाइक 15 फोन बरामद किये
बीकानेर । जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नोखा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। नोखा पुलिस थाना की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर छह मोटरसाईकिल और एक स्कूटी बरामद की है। शातिर से 15 एंड्रायड फोन और एक कीपैड मोबाईल भी बरामद किये गये हैं। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ही आज नोखा पुलिस थाना की टीम ने आरोपी मुकेश पुत्र दानाराम जाति सांंसी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं 23 नोखा को गिरफ्तार किया है।

Join Whatsapp