संत लाल बाबाजी के नाम एवं फोटो का बिना अनुमति प्रयोग न करें, अन्यथा होगी कार्रवाई

संत लाल बाबाजी के नाम एवं फोटो का बिना अनुमति प्रयोग न करें, अन्यथा होगी कार्रवाई
बीकानेर (नसं)। नगर में कतिपय स्तर पर ब्रह्मलीन संत लाल बाबाजी के नाम एवं फोटो के साथ स्वयं को प्रचारित किया जा रहा है। संत लाल बाबाजी के अनुज तथा बाबाजी के अभिन्न रहे ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू ने कहा नगर में कई स्थानों पर पोस्टर देखे गए है। उन्होंने कहा कि संत लाल बाबाजी के नाम व फोटो के उपयोग से पहले परिवार से सक्षम स्तर पर अनुमति और सहमति ली जाय। भविष्य में ऐसी स्थिति पर वैद्यानिक कार्रवाई हो सकेगी।

Join Whatsapp