




यूथ आइकॉन अवार्ड के लोगो का विमोचन किया अंशुमान सिंह भाटी ने
यूथ आइकॉन अवार्ड के लोगो का विमोचन किया अंशुमान सिंह भाटी ने
बीकानेर (नसं)। सामाजिक सरोकार संस्थान द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बीकानेर के उन प्रतिभाशाली यूथ का सम्मान करेगी जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर समाज में चेतना का विस्तार किया हो सोमवार 2 सितंबर को होने वाले इस आयोजन को की पोस्ट का विमोचन श्री कोलायत के विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया। अनिल जोशी ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले युवाओं के नाम भी चयन समिति द्वारा निर्धारित किए गए इसके अलावा आयोजन के पोस्टर का विमोचन प्रशासनिक अधिकारी समाज से भी उद्योगपति व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से बुधवार को करवाया गया यह समारोह रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज के हाल में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि इस यादगार समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले युवाओं का विशेष परिचय भी दिया जाएगा कार्यक्रम के सहसंयोजक अनिल जोशी ने बताया कि खेलों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे सन संस्थान की अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि संस्थान द्वारा इससे पहले भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम भी आयोजित किए है । राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
श्री कोलायत के विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने यूथ आइकॉन अवार्ड के लोगों का विमोचन करते हुए कहा कि देश के विकास और उत्थान में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है युवा शक्ति किसी भी असंभव कार्य को संभव करने में सक्षम होती है प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करना उनमें नए जोश के संचार करने के साथ-साथ आने वाली पीटी के लिए भी एक उदाहरण सामने होता है उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए समाज का नाम रोशन करने में कार्य करना चाहिए साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने में समय देने की भी अपील की।
