दिपावली आते ही जुआरियों की हुई बल्ले बल्ले, पुलिस ने शहर के इस इलाके में मारी रेड इतने जुआरियों को दबोचा

दिपावली आते ही जुआरियों की हुई बल्ले बल्ले, पुलिस ने शहर के इस इलाके में मारी रेड इतने जुआरियों को दबोचा
बीकानेर (नसं)। दिपावली के नजदीक आते ही शहर में अचानक जुआरियों की भरमार आ गई है। शहर के कई इलाकों में आम सडक़ पर जुआ खेलते दिखाई देंगे। इसी क्रम में नया शहर थाना पुलिस ने कोठारी अस्तपाल के पीछे जुआरियों के एक ठिकाने पर दबिश देकर मौके पर छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14860 नगदी बरामद की। सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मौके पर कार्यवाही करने पहुंची पुलिस टीम ने ताश के पत्तों पर दाव लगा रहे जस्सूसर गेट बाहर निवासी सुनील पुत्र सत्यनारायण माली,मोहित भूतडा पुत्र राजकुमार ,राम चौधरी पुत्र आसुराम चौधरी,ललित गहलोत पुत्र देवकिशन गहलोत,दशरथ पुत्र सुगनचन्द छंगाणी और रामकिशन आचार्य पुत्र मुलचन्द आचार्य को गिरफ्त मेें ले लिया। एसएचओं नया शहर विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में काम करने वाली पुलिस टीम में एसआई राकेश गोदारा,कांस्टेबल प्रदीप, कृष्ण, राजाराम,गोरखाराम और केशराराम शामिल थे

Join Whatsapp