




शहर में दिनदहाड़े बाप बेटे पर इन लोगों ने की चाकूबाजी फैलाई दहशत, पिता की मौत
शहर में दिनदहाड़े बाप बेटे पर इन लोगों ने की चाकूबाजी फैलाई दहशत, पिता की मौत
बीकानेर। शहर के नयाशहर इलाके में रहने वाले बाप बेटों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर इलाके के उस्तों कीबारी के पास रहने वाले महेश व्यास जो टैक्सी चलाते है। शनिवार दोपहर को हर रोज की तरह अपनी टैक्सी लेकर जा रहा था तभी 6 लोगों ने मिलकर महेश व्यास पर चाकूओं से हमला बोल दिया जिसको बचाने के लिए बेटा आया तो उस पर ही चाकूओं से ताबडतोड़ हमला किया जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल लेकर गये जहां पर महेश व्यास की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं बेटा शंकर पीबीएम में गंभीर घायल होने पर इलाज चल रहा है। इसको लेकर मृतक का भतीजा नरेन्द्र व्यास पुत्र गणेश लाल व्यास उस्तों बारी ने नयाशहर ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि मेरे चाचा महेश पर ब्रह्मदेव, रवी, रामेश्वर, आदित्य सोनू संजय जो जाति से श्रीमाली है और आपस में रिश्तेदार है मेरे चाचा को रोक लिया और घसीट कर टैक्सी से बाहर निकाल कर नीच पटक दिया बाद में रवी, सोनू स ंजय ने हाथ पैर पकड़ लिया और ब्रह्मदेव व रामेश्वर ने चाकू मारे जब हम बचाने के लिए दौड़े तभी शंकर महेश को बचाने के लिए उन पर लेट गया जिस पर रवी, सोनू संजय ने मिलकर जबदस्ती उसको उठाया और ब्रहमदेव व रामेश्वर ने उस को चाकू से मारा। जब हमने शोर मचाया तो सभी वहां से भाग गये। हमने दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां महेश व्यास की मौत हो गई और शंकर व्यास भर्ती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही किसी मामूली बात पर इन लोगों ने विवाद हुआ था उसकी रंजिश के कारण ये लोग घात लगाकर सभी आरोपियों ने योजनाबद्ध ढंग से मेरे चाचा महेश व्यास की हत्या कर दी तथा मेरे चचेरे भाई शंकर को जान से मारने की प्रयास किया। नयाशहर उनि एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि नरेन्द्र की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1) 109 (2), 191 (2), 191 (3) 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच एसएचओ विक्रम तिवाड़ी स्वयं कर रहे है।
