




आखिर पुलिस जुएबाजी को लेकर हुई अलर्ट शहर के इस स्थान पर पुलिस जुआरियों पर टूट कर पड़ी
आखिर पुलिस जुएबाजी को लेकर हुई अलर्ट
शहर के इस स्थान पर पुलिस जुआरियों पर टूट कर पड़ी
बीकानेर । दीपावली का त्यौहार आते ही शहर में अचानक जुआरियों की बाड़ सी आ गई है। शहर में जगह जगह आम सडक़ों पर युवा वर्ग जुए की फड़ लगाकर बैठते है। जहां लाखों रु़पये का जुए होता है। इसी क्रम में बीकानेर पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये है किसी भी हालत में शहर में जुएबाजी का अखाड़ा नहीं लगे। इसी को ध्यान में रखते हुए मुक्ता प्रसाद व कोटगेट पुलिस ने पुलिस ने जुए के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर शहर के कोटगेट और मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने दो जगह से कऱीब 1,26000 के साथ 25 लोगों को गिरफ़्तार किया है।वहीं एक अन्य क्षेत्र में कार्रवाई की सूचना भी सामने आयी है।मुक्ता प्रसाद पुलिस ने 14 लोगों को 60 हज़ार की नक़दी के साथ गिरफ़्तार किया है । वहीं कोटगेट पुलिस ने ग्यारह लोगों को 66000 की नक़दी के साथ गिरफ़्तार किया है। कोतवली व नयाशहर में बड़ी कार्यवाही का इंतजार कब होगी कार्यवाही पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के कई जगहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
