बडी खबर: बीकानेर पुलिस शहर में जुए रोकने में हुई पूरी तरह नाकाम चार दिनों से शहर की सडक़ों पर जुआरियों ने जमकर लगाई मंडी, पुलिस बनी मुकदर्शक

 

बडी खबर: बीकानेर पुलिस शहर में जुए रोकने में हुई पूरी तरह नाकाम
चार दिनों से शहर की सडक़ों पर जुआरियों ने जमकर लगाई मंडी, पुलिस बनी मुकदर्शक
बीकानेर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर में परम्परा के नाम पर खुले आम सडक़ों पर जुए की मंडी लगी । जबकि बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने दीपावली से पहले बड़े बड़े दावे किये थे जुए किसी भी हालात में नहीं खेलने देंगे लेकिन एसपी साहब सहित पूरा प्रशासन पूरी तरह शहर की सडक़ों पर चलने वाले जुए को रोकने में नाकाम रही। एक तरफ तो होटल व अन्य जगहों पर खेलने वालों पर कार्यवाही वाही वाही लूट रही है तो वहीं नयाशहर, कोतवाली, गंगाशहर में जुए की मंडी आम सडक़ों पर लगी हुइ थी। मजे की बात तो ये रही की ये जुए की मंडी पुलिस की सुरक्षा में चला एक तरफ जुआ चल रहा है दूसरी तरफ गश्त की टीम जा रही है लेकिन जुआरियों में किसी तरह का कोई भय नहीं था वो मजे से अपनी दुकान चला रहे थे उनको कोई नहीं रोक रहा था। आमजन ने इसकी शिकायत सैकड़ों बार नयाशहर व कोतवाली थानाधिकारी सहित सभी अधिकारियों को दी लेकिन कोई असर नहीं हुआ ऐसा लगा रहा था पुलिस व राजनैताओं ने इनको छूट दी है कि चार पांच दिन खुलकर जुआ खेले। शहर के युवा वर्ग शाम होते है एक दूसरे को फोन पर पूछते आज जुआ कहा है बड़ी विडम्बना है एक जगह तो तीन पीढ़ी साथ जुए की मंडी लगा रखी थी।
बिस्सों के चौक व लखोटियों के चौक में तो शहर के नामी जुआरियों ने अपना अड्डा लगाया जहां बीकानेर शहर के बाहर के लोग भी शामिल थे।
पुलिस रही गायब
चार दिन पुलिस शहर के अंदर पूरी तरह से गायब रही। शहर के बड़ा बाजार स्थित सिगियों के चौक में अगर देखा जाये तो लाखों रुपये का जुआ का खेल हुआ लेकिन हमारी कोतवाली पुलिस को दिखाई नहीं दिये नाम नहीं छापने की शर्त पर सिगियों चौक निवासी ने बताया कि जुआरियों ने सिंगियों के चौक को बड़ा अड्डा बना लिया था शाम से लेकर रात तक जुआ हुआ जहां पर चौक से बाहर के लोगा भी शामिल हुए। पुलिस आई लेकिन पुलिस ने एक भी जने को नहीं पकड़ा और ये कहकर छोड़ दिया कि हम चले जाये बाद में बैठ जाना और भीड़ मत करो बाइकों को गलियों में खड़ा कर दो बाहर मत रखों अधिकारी आ गये तो हमारे मुश्किल हो जायेगी आप आराम से खेलों आपको कोई परेशान नहीं करेंगे चाय पानी किये और चले गये जब पुलिसकर्मी इस तरह से करेंगे तो आमजनता में पुलिस का डर नहीं रहेगा
रविवार की रात 8 बजे से ही मोहता चौक के एटीएम के सामने खुली सडक़ पर जुए की मंडी लगी हुई थी जिस पर सैकड़ों लोग अपना अपना दावा लगा रहे थे अगर सडक़ पर जुआ चल रहा है और पुलिस की गश्त टीम आई और निकल गई उन जुए खेलने वालों को टोकते तक नहीं गजब है इसी तरह मरुनायक मंदिर के पास मेला लगा जुआरियों का आखिर ऐसी क्या मजबूरी है बीकानेर पुलिस की इस सामाजिक बुराई को खुले आम खेलने में सहयोग किया। आम दिनों में तो लोगों के घरों व होटलों में छापा मारकर जुआरियों को पकड़ती है तो फिर आम सडक़ों पर खेलने वालों को क्यों नहीं पकड़ा। आखिर किसका दबाब है। क्या राजनैताओं ने पुलिस को मना कर रखा था कि शहर के अंदर कोई कार्यवाही नहीं करनी है अपने वोट बैक के पीछे कुछ भी लेकिन है कुछ गडबड़।

Join Whatsapp