पुलिस को भुट्टो के बास में एक घर से मिले लाखों रूपये

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने शहर के भट्टों के बास में कार्रवाई की जहाँ एक घर से पुलिस को लाखों रूपये बरामद हुए जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जगदीश एएसआई और किशना राम एएसआई के नेतृत्व में पुलिस ने यह करवाई की है। नशे के खिलाफ आज बीकानेर पुलिस एक्शन मोड़ पर नज़र आई है।

एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में नशे के तस्कारों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। वही दूसरी ओर भगवान सिंह मेडतिया, वेद व्यास, जसराज सिंवर, गिरधर जोशी सहित अनेक युवाओं द्वारा लगातार नशे की विरुद्ध “नशा रोको अभियान” चला रखा है।

पुलिस ने कई इलाकों में चिन्हित नशे के व्यापार से जुड़े ठिकाने से नशा बरामद करने व संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी कर रखा है, जिसमें पुलिस की टीम चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर तलाशी ले रही है। आज पुलिस ने शहर के भट्टों के बास में कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया, चलती गाड़ियों की तलाशी ली गई, घरों में महिला पुलिस सहित भी तलाशी अभियान चलाया गया जहाँ एक घर में पुलिस को लाखों रूपये मिले।

Join Whatsapp