नशा मुक्त बीकानेर अभियान के दौरान पुष्करणा छात्रावास में मिले नशीली दवाओं के साथ अधजले नोट, सफाई कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

नशा मुक्त बीकानेर अभियान के दौरान पुष्करणा छात्रावास में मिले नशीली दवाओं के साथ अधजले नोट, सफाई कर किया हनुमान चालीसा का पाठ
बीकानेर (नसं)। बीकानेर पूरे में नशे ने अपना घर कर लिया हे पुलिस इन नशे कारोबारियों को रोकने में एक दम नाकाम है इसका मुख्य कारण है जब बीकानेर के छोटे-छोटे बच्चों को पता है नशे की पुडी कहां मिलेगी तो क्या पुलिस को नहीं पता की नशे का कारोबारी कौन है। क्या पुलिस की मुखबिर इतनी कमजोर हो गई कि उन तक ये सूचना नहीं कि बीकानेर में कौन नशे बेच रहा है कौन जुए खिलवा रहा है। इन सब के बीच शहर के कुछ युवाओं ने बीकानेर को नशा मुक्त करने का जो बीड़ा उठाया है उससे आज नही तो कल सकरात्मक परिणाम सामने आयेंगे। वैद व्यास व भगवानसिंह मेडतिया व गिरधर की टीम ने बीकानेर को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है जिसके तहत रोजाना नशेडिय़ों के स्थानों पर जाकर नशे करने वाले बच्चों को समझते है और उसके दुष्परिणाम बताते है।
वेद व्यास ने बताया नशा रोको अभियान मुहिम के तहत शनिवार को नाथ जी धोरे के पास नव निर्माणाधीन पुष्करणा छात्रावास में जागरूक युवा एकत्रित हुए। और पूरे छात्रावास परिसर में सफाई अभियान चलाया इस दौरान बीकानेर सोशल मीडिया और अपने वीडियो और रील्स को लेकर चर्चाओं में रहने वाले ईशा नाथ मंडल के युवाओं ने भी शिरकत की और भजन मंडली के साथ सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
छात्रावास के हालात यह थे कि वहां पर जमघट लगाने वाले नशेडिय़ों ने एक भी कमरे और बाथरूम को नही छोड़ा जिसे नशे के दौरान काम न लिया गया हो। शराब की टूटी बोतलें, गांजा ,अफीम स्मैक के साथ सिगरेट ,इंजेक्शन , नशीली दवाओं की बोतलें फॉयल पेपर,10-20 रुपयों के अधजले नोट इस बात की ओर इशारा कर रहे थे ये जगह पूरे तरीके से नशेडिय़ों के नियंत्रण में। सफाई अभियान के दौरान इस सब सामग्री को कट्टे में डालकर बाहर फेंका गया, तकरीबन इस परिसर में 10 कट्टे नशीले वस्तुओं का कचरा निकला।
इस मौके पर वेद व्यास के साथ बृजमोहन पुरोहित,विक्रम सिंह राजपुरोहित, संतोष पुरोहित, बजरंग तंवर,गिरधर जोशी, ऋषि पारीक, सेठी किराड़ू, भव्य, विक्रम हर्ष , रामदेव कालू व्यास, विशेष व्यास, विक्की पुरोहित, हिमांशु किराड़ू, दाऊजी लहरी, जीतू भादानी, भूतनाथ मंडल, सहित कई जागरूक युवा मौजूद रहे।

Join Whatsapp