क्या हो गया बीकानेर को, फिर शर्मसार हुआ बीकाणा शहर के इस इलाके में किशोरी को उठाकर ले गये युवक, किया यौनाचार

क्या हो गया बीकानेर को, फिर शर्मसार हुआ बीकाणा
शहर के इस इलाके में किशोरी को उठाकर ले गये युवक, किया यौनाचार
बीकानेर।
युवक ने नाबालिग के साथ यौनाचार कर गला घोंट कर मारने का किया प्रयास
बीकानेरशहर के कोटगेट थाना इलाके में एक किशोरी के साथ एक युवक ने बड़ी ही शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार युवक ने एक किशोर को दबोच कर सूनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ यौनाचार किया बाद में उसको मौत के घाट उतारने की नियत से उसका गला घोंटा लेकिन समय रहते मौके पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना इलाके कैजी काम्पलेक्स के आस के पास रहने वाले दुस्साहसी युवक एक खाना बदोश परिवार की किशोरी का दबोच कर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ यौनाचार किया। कोटगेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हितेश नामक युवक है जो गुजरात का रहने वाला है लडक़ी के घर पास ही रहता है हितेश व लडक़ी के आपस में दोस्ती थी इसी आड़ में वो लडक़ी के साथ एक महिने पहले यौनाचार किया। उसके बाद 11 नवम्बर को युवक लडक़ी को कादरी कॉलोनी ले गया जहां उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इससे लडक़ी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गई और लडक़े को दबोच लिया। आरोपी ने यौनाचार के दौरान उसका गला घोट कर मारने का प्रयास भी किया था,लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कर उस मौका स्थल का मुआयना भी किया जहां आरोपी ने किशोरी के साथ यौनाचार किया था। मामला पोक्सों एक्ट का होने के कारण पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Join Whatsapp