




अचानक शहर के इस इलाके में एसएचओ सहित उतरी पुलिस की टीम, इलाके में मचा हडक़ंप
अचानक शहर के इस इलाके में एसएचओ सहित उतरी पुलिस की टीम, इलाके में मचा हडक़ंप
बीकानेर। शहर के नयाशहर इलाके में पिछले काफी समय से चोरी व अन्य वारदातें हो रही है और अभी शादी का सीजन भी चल रहा है। इसके देखते हुए नयाशहर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी अचानक शहर का जायजा लेने निकल गये। उन्होने बताया कि अभी शहर में शादियों का सीजन चल रहा है और छीना झपटी की घटनाएं हो रही है इसको ध्यान में रखते हुए शहर के नत्थुसर गेट के अंदर व बाहर पैदल भ्रमण कर इलाके का जायजा लिया। जिसके तहत लोगों से अपील की गई कि दुकान रात को समय पर बंद कर देवे जिससे की पुलिस को अपना काम करने में आसानी हो। उन्होंने आमजन से कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति शहर के अंदर मिले तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए तैयार है। सभी दुकानदारों से कहा कि आप प्रशासन के आदेशों की पालना करें उनके आदेशों की अनसून ना करें जिससे की पुलिस को जबरदस्ती करनी पड़ी। अचानक पुलिस का दल शहर में आने से एकबारगी लोगों में हडक़ंप मच गया कि ऐसा क्या हो गया कि शहर में अचानक इतनी सारी पुलिस पैदल कैसे आई है। तिवाड़ी के साथ हथियारबंद कमॉडों तक पैदल चल रहे थे।
जानकारी में रहे कि लूणकरननसर विधायक व मंत्री सुमित गोदारा व पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों को सख्त आदेश दे रखा है कि रात को 11 बजे तक बीकानेर शहर की सभी दुकानों को बंद करवा देवें। अगर उसके बाद भी कोई दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोलता है और माल बेचता है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी।पुलिस की गश्त टीम को आदेश है कि वो शहर व शहर से बाहर की सभी दुकानों को 11 बजे तक हर हालात में बंद करवा देवें अगर कोई दुकानदार इसमें आनकानी करता है या पुलिस से बहस करता है तो उसकी सूचना तुरंत थानाधिकारी देवे और उसके खिलाफ उचित कार्यवाही करें।
पुलिस का काम डराना नहीं है
पुलिस का काम डराना नहीं है पुलिस व प्रशासन यही चाहता है कि शहर में खानेपीने के बहाने बाहर के व्यक्तियों का आना जाना हो गया जिससे हर समय कोई घटना होने का डर बन गया था। कुछ प्रबुधन जनों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को तो उन्होंने इसके लिए सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिया है। जब से शहर की दुकाने 11 बजे बंद होनी शुरु हुई है भीड कम हो गई है।
अब भी कुछ दुकानदार कर रहे चोरी छिपे काम
पुलिस की सख्ती के बावजूद भी शहर के कुछ लालची दुकानदार है जो पुलिस की नजर हटते ही आधी दुकान खोलकर ग्राहको को देर रात तक सामान देते नजर आते है। कुछ दुकानदारों ने तो 11 बजे दुकान बंद करने के आदेश का स्वागत किया है उनको कहना है अगर हमारे दुकान बंद होने से शहर में शांति होती हो तो हम प्रशासन के साथ है। लेकिन पुलिस किसी तरह का भेदभाव नहीं करें। पुलिस शहर के कोतवाली, नयाशहर, गंगाशहर इलाके की सभी दुकानों को बंद करवाये। जिस भी इलाके में दुकान खुली हो उसको तुरंत बंद करवायें जिससे की पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई सवालिया निशान नहीं लेंगे।
