




मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बीकानेर सहित इन जिलों में रहेगा अति घना कोहरा
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बीकानेर सहित इन जिलों में रहेगा अति घना कोहरा
बीकानेर (नसं)। राजस्थान का मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान तक पहुंच गया है। बुधवार रात से प्रदेश के करीब सभी जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 14 नवंबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में अति घना कोहरा दर्ज किया गया है। उसके साथ ही मौसम विभाग का नया आदेश है राजस्थान के 4 जिलों में आने वाले तीन दिन घना/अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने व बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में आगामी 3 दिन घना/अति घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 17 नवंबर से अचानक मौसम बदल जाएगा। 17 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटे में बाड़मेर में था सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टोंक जोधपुर और जालोर और बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।
