घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

बीकानेर। करीब एक महीने पहले रात के समय घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक महीने से इधर से उधर भाग रहे इस आरोपी से अब पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द चालान पेश किया जा सके।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को एक महिला ने रिपोर्ट दी कि बगसेऊ निवासी श्याम सुन्दर पुत्र रामेश्वर लाल रात के समय उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने साथ महिला का मोबाइल और आधार कार्ड भी ले गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने टीम बनाकर मामले की जांच करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जे एनवीसी के थानाधिकारी लक्ष्मणसिह राठौड ने आरोपी का पता लगाया। जिसके बाद श्याम सुंदर को दबोच लिया गया। हिरासत में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी की लोकेशन का लगातार पीछा कर टीम ने हैदराबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन प्राप्त कर अलग अलग स्थानों पर दबिश दी। आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर जयपुर पहुंच गया। टीम ने जयपुर पहुंचकर गोपनीय सूत्रों से पता लगाया कि वो बीकानेर पहुंच गया है। टीम ने आरोपी को जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम 80 फिट रोड से गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के अलावा उप निरीक्षक हरवंश लाल हेड कांस्टेबल रोहिताश भारी, कांस्टेबल हरफुल यादव, अशोक कुमार और साइबर सेल के दीपक यादव की विशेष भूमिका रही।

Join Whatsapp