पांचवीं, आठवीं पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, ई-ग्रेड आई है तो जरूर

जयपुर। पांचवीं तथा आठवीं बोर्ड पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं अनुभाग द्वारा गुरुवार को ये परिणाम आनलाइन घोषित किए गए। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राम स्वरूप जांगिड़ ने बताया कि पूरक परीक्षा के परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट टैब पर देखे जा सकते हैं। पांचवीं तथा आठवीं बोर्ड पूरक परीक्षाओं का आयोजन 1 अगस्त से 17 अगस्त तक गया था।
ई-ग्रेड वाले फिर पढ़ेंगे उसी कक्षा में
आठवीं बोर्ड पूरक परीक्षा में ई ग्रेड लाने वाले परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। उन्हें एक बार फिर आठवीं कक्षा में ही रहना होगा। अब तक आठवीं परीक्षा के परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता था लेकिन इस बार से पूरक परीक्षा में ई ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। पंजीयक शिक्षा विभाग द्वारा जारी पूरक परीक्षा की अंक तालिका में इसका उल्लेख किया गया है।

Join Whatsapp