




कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, भाटी को बनाया फिर प्रत्याशी
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने 33 नामों पर अंतिम मुहर लगाई थी। सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत पहली सूची
में 29 मौजूदा विधायकों के नाम हैं। गहलोत सरदारपुरा और पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे।
जानिए- किसको कहां से मिला टिकट
सीट उम्मीदवार का नाम
नोहर अमित चाचाण
कोलायत भंवर सिंह भाटी
सादुलपुर कृष्णा पूनिया
सुजानगढ़ मनोज मेघवाल
मंडावा रीटा चौधरी
लक्ष्मणगढ़ गोविंद सिंह डोटासरा
विराटनगर इंद्राज सिंह गुर्जर
मालवीय नगर अर्चना शर्मा
सांगानेर पुष्पेंद्र भारद्वाज
मुंडावर ललित कुमार यादव
अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली
सिकराय ममता भूपेश
सवाई माधोपुर दानिश अबरार
टोंक सचिन पायलट
लाडनूं मुकेश भाकर
डीडवाना चेतन सिंह चौधरी
जायल मंजू देवी
डेगाना विजयपाल मिर्धा
परबतसर रामनिवास गावडिय़ा
ओसियां दिव्या मदेरणा
सरदारपुरा अशोक गहलोत
जोधपुर मनीषा पंवार
लूणी महेन्द्र विश्नोई
बायतू हरीश चौधरी
वल्लभनगर प्रीति गजेंद्र शक्तावत
डूंगरपुर (एसटी) गणेश घोघरा
बागीदौरा महेंद्रजीत सिंह मालवीय
कुशलगढ़ रमीला खडिय़ा
प्रतापगढ़ रामलाल मीणा
भीम सुदर्शन सिंह रावत
नाथद्वारा सीपी जोशी
मांडलगढ़ विवेक धाकड़
हिंडौली अशोक चांदना
कांग्रेस ने पहली लिस्ट में तीन हारे हुए उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। कुशलगढ़ से बागी चुनाव लडक़र निर्दलीय जीती रमिला खडिय़ा को टिकट दिया है। रमिला के पति हुर्तिंग खडिय़ा पहले कांग्रेस उम्मीदवार रहे थे।
मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज और मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ पिछला चुनाव हार गए थे, इन्हें फिर से मौका दिया है।
अलवर के मुंडावर से पिछला चुनाव बसपा से लड़े ललित कुमार यादव को टिकट दिया है। यह सीट कांग्रेस ने पिछली बार गठबंधन के तहत एलजेपी को दी थी, इस सीट पर बीजेपी जीती थी और ललित यादव बसपा से दूसरे न
ंबर पर रहे थे।
