




Sanwadiya Magazine_October_II
नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की प्रेरणा के साथ आता है। इसी सकारात्मक ऊर्जा की अभिप्रेरणा देने वाले श्री संगीत भारती तथा दैनिक युगपक्ष परिवार के विशिष्ट व्यक्तित्वों का योगदान अतुलनीय है। उनके योगदान को जीवंत रखने के प्रयास में ही पाक्षिक ई पत्रिका संवदिया का प्रकाशन किया जा रहा है। रचनाकारों की ऊर्जा तथा साहित्य प्रेमियों की रुचियों के मध्य संवदिया सकारात्मक कड़ी बनने में सफल होगा, ऐसी आशा है। राजस्थानी भाषा की रचनाओं से सुशोभित संवदिया का नवीन अंक आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत है। जिसे आप दैनिक युगपक्ष के ई-प्लेटफॉर्म पर आसानी से अपने सहज समय में सुविधानुसार पढ़ सकते हैं।
