




बडी खबर : नौरंगदेसर के पास सडक़ हादसे में सात की मौत, दो पीबीएम रेफर
बीकानेर। संभाग के हनुमानगढ़ में सडक़ दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गंभीर घायल हैं। घटना हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर गांव की है।थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ट्रेलर व कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। कार में सवार नौ में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को पीबीएम रेफर किया गया है। सभी मृतक नौरंगदेसर के ही बताए जा रहे हैं। मौके पर हनुमानगढ़ एसपी राजीव पचार भी पहुंचे। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
