सिंगारिया के द्वितीय पुण्यतिथि पर 343 यूनिट रक्तदान हुआ

बीकानेर। शहर के जाने माने डॉ. स्व. ललित मोहन सिंगारिया जिन्हें ग्रामीण इलाकों में गरीबों के मसीया कह जाता था। उन्होंने अपने जीवन काल में सैकड़ों ऐसे मरीजों के इलाज मुफ्त किया जिनके पास कुछ नहीं था लेकिन उनको नई जिंदगी दी। बीकानेर शहर से आस पास के ग्रामीणों में सिंगारिया को लोग आज भी बहुत याद करते है। उन्होने ग्रमीण इलाको में प्राय: चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों के बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों की जांच व दवाईयां फ्री उपलब्ध करवाते थे। लेकिन भगवान के घर पर ऐसे लोगों की बहुत आवश्यकता होती है तभी आज सिंगारिया हमारे बीच नहीं है। बुधवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर सार्दुल कॉलोनी स्थित गोविन्दम् हॉस्पिटल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। हॉस्पिटल के संचालक व अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए डॉ. रजत सिंगारिया ने अपने पिता के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 343 यूनिट रक्त का संचरण किया गया। इस मौके पर आस पास के ग्रामीणों सहित शहर के गणमान्य जनों ने आकर रक्तदान करके डॉ. स्व. ललित मोहन सिंगारिया को सच्ची श्रद्धांजलि दी। शिविर में बीडी कल्ला,यशपाल गहलोत,अश्विनी  सिंगारिया, कमल  सिंगारिया, मोहन  खोरवाल,ओमप्रकाश , शिवकरण  धौलखेरिया, बाबूलाल जी धौलखेरिया, अजीत  कुरडिय़ा, काजी शाहनवाज़ हुसैन , उस्मान गनी जी, माशूक अली जी, मोहन  सिंघल, पाबूराम  सिंगारिया, राजेन्द्र प्रसाद जी धवल, चंद्रप्रकाश जी सिंघल, ओमप्रकाश जी लोहिया, नन्दलाल जी जावा, टिंकू भाटी , देवेन्द्र जी चौधरी, महेन्द्र जी चारण, ललित तेजस्वी, वाजि़द शेख, रेवंत सिंह जी राठौड़, विदित जी मेघवाल, अभिषेक जी देनवाल, किशन मलघट, सोनू  देपन, प्रमोद जी सिंघल, सम्पत लाल जी सिंगारिया, इंद्रजीत जी धवल, राहुल  हर्ष, आकाश  आर्टिष्ट एवं तमाम मेरे नौजवान साथी एवं मित्रगण सहभागी रहे,पीबीएम हॉस्पिटल से रक्त संग्रहण टीम में कालूराम परिहार,अरुण भारती, ओमप्रकाश भादु,अविनाश धवल,राधेश्याम उदयरामसर, कुलदीप मेहरा की टीम ने सहयोग किया। डॉ.रजत ने सभी का तहदिल से धन्यवाद दिया।

Join Whatsapp