सड़क हादसे में सात जने घायल, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। जिले के नोखा रोड पर हुए सड़क हादसे में सात जने घायल हो गये है। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पलाना व उदयरामसर के बीच तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जानकारी मिली है कि बोलरो व कार की आपस में टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया। हस हादसे में 35 वर्षीय पूनम चंद,40 वर्षीय सीतराम,50 वर्षीय रामकिशन,60 वर्षीय समदा,27 वर्षीय सरिता,सात वर्षीय शोभिता,चार वर्षीय मानसी घायल हुए है। भिडं़त इतनी जबरदस्त थी कि बोलरो सड़क के एक ओर मिट्टी में जा धसी तो कार व बाइक दूसरी ओर सड़क किनारे जा गिरी। तीन गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

Join Whatsapp