




शहर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, 9 महिला-पुरूष गिरफ्तार
कोटा। गुमानपुरा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर टीचर्स कॉलोनी गुमानपुरा स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित ग्राहक व संचालक को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण में 21 जनवरी को रावतभाटा रोड स्थित रिलिफ स्पा सेंटर व मल्टीपरपज स्कूल के पास लाइफ स्पा सेंटर से 13 महिलाओं, 1 ग्राहक व स्पा संचालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया तो इनमें से रिलिफ स्पा सेंटर तो बंद मिला लेकिन मल्टीपरपज स्कूल के लाश लाइफ स्पा सेंटर खुला मिला।
उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में लाइफ स्पा सेंटर से 4 महिलाओं व 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही स्पा सेंटर की संचालक को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने सभी को 151 में पाबंद किया है।
