




क्या आपके पेटीएम खाते में भी पड़े हैं पैसे? अकाउंट से लेकर फास्टैग तक, यहां है हर सवाल का जवाब
नई दिल्ली। आरबीआइ की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर सख्ती के बाद इसके ग्राहकों के मन में तमाम तरह के सवाल उमड़ रहे हैं। इसमें तय समयसीमा के बाद बचत और चालू खातों से पैसा
निकालना प्रमुख है। पीपीबीएल के ग्राहकों के तमाम सवालों के जवाब देने के लिए आरबीआइ ने एफएक्यू (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) जारी किया है। इसमें तमाम प्रकार के सवालों के जवाब दिए गए हैं।
क्या 15 मार्च के बाद पीपीबीएल खाते में वेतन लिया जा सकेगा?
15 मार्च 2024 के बाद पीपीबीएल के खातों में वेतन या इस प्रकार का अन्य जमा नहीं लिया जा सकेगा। इसी प्रकार, इन खातों में सब्सिडी या अन्य लाभ भी नही मिल सकेंगे। ग्राहक असुविधा से बचने के लिए वैक
ल्पिक व्यवस्था कर लें।
क्या पीपीबीएल खाते से स्वत: बिजली या अन्य प्रकार के बिल जमा होने की सुविधा जारी रहेगी?
नेशनल आटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस (एनएसीएच) के जमा और निकासी के प्रविधानों के अनुसार, खाते में पैसा उपलब्ध रहने तक बिजली, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, लोन की किस्त समेत अन्य प्रकार के सभी बिल स्वत:
जमा होते रहेंगे। 15 मार्च के बाद पैसा खत्म होने पर यह सुविधा बंद हो जाएगी। ग्राहक असुविधा से बचने के लिए दूसरी व्यवस्था कर लें।
पीपीबीएल के वालेट में जमा पैसा 15 मार्च के बाद इस्तेमाल किया जा सकेगा?
खाते की तरह पीपीबीएल के वालेट में जमा पैसा भी 15 मार्च 2024 के बाद इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, इससे केवल मर्चेंट या दुकानदारों को ही भुगतान किया जा सकेगा। इस तिथि के बाद वालेट में किसी भी
प्रकार का टाप-अप या पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार के रिफंड और कैशबैक की जमा पर कोई रोक नहीं होगी।
क्या मैं पीपीबीएल के खाते से जुड़े वालेट को बंद कर सकता हूं?
हां। वालेट को बंद करने के लिए पीपीबीएल से संपर्क करना होगा या इसके बैंकिंग पर जाकर आवेदन करना होगा। आप वालेट में जमा पैसे को अपने पीपीबीएल या अन्य बैंक खाते में हस्तांतरित कर सकते हैं। साथ ही
इस पैसे का खरीदारी में इस्तेमाल या रिफंड की मांग की जा सकती है।
क्या 15 मार्च के बाद फास्टैग में उपलब्ध बकाया राशि इस्तेमाल हो सकेगी या इसे रिचार्ज किया जा सकेगा? पीपीबीएल के फास्टैग में जमा राशि क्या दूसरे बैंक के फास्टैग में ट्रांसफर हो सकेगी?
15 मार्च के बाद पीपीबीएल की ओर से जारी फास्टैग की राशि टोल भुगतान में इस्तेमाल हो सकेगी, लेकिन इसे रिचार्ज नहीं किया जा सकेगा। पीपीबीएल के फास्टैग में उपलब्ध राशि को दूसरे बैंक के फास्टैग में ट्रा
ंसफर करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। आप पीपीबीएल की ओर से जारी फास्टैग को बंद करके रिफंड की मांग कर सकते हैं।
