मंदिर के आगे डीजे बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, युवक के पेट में मारा चाकू

बीकानेर। बीकानेर के मंदिर के आगे डीजे बजाने की बात को लेकर दो गुट आपस में उलझ गये। मिली जानकारी के अनुसार इस झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला किया। जिसमें जयप्रकाश भाटी इंदु का बाला चांदनी गांव निवासी हैं युवक के पेट में चाकू लगा जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पीबीएम ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्विनी गौतम अलर्ट मोड़ पर आई ओर तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को राउंड अप किया गया है

Join Whatsapp