




देरासरी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोनित
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने संघ का विस्तार करते हुए महाजन निवासी महेश देरासरी को महाजन अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है । यह मनोनयन संघ के प्रदेशा अध्यक्ष राजेश कच्छावा,बीकानेर संभागीय अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा,संभागीय महामंत्री शुभकरण पारीक,बीकानेर जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लूणाराम वर्मा की अनुशंसा से किया है । देरासरी संपूर्ण महाजन में संघ के सदस्य बनाने कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। देरासरी का कार्य क्षेत्र महाजन,अर्जुनसर व जैतपुर रहेगा । इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगा । इनके नेतृत्व में महाजन के संघ सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इसी अवसर पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी। इसी दौरान देरासरी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया ।
