




आधी रात को नीलगाय घुसी शहर के अंदर, मचाया जमकर आतंक, युवाओं ने हिम्मत कर निकाला शहर से बाहर
आधी रात को नीलगाय घुसी शहर के अंदर, मचाया जमकर आतंक, युवाओं ने हिम्मत कर निकाला शहर से बाहर
बीकानेर। शहर के परकोटे के अंदर देर रात्रि को अचानक भगदड़ मच गई लोग इधर उधर भगाने लगे क्योंकि नीलगाय रोजड़ा अचानक शहर के मोहता चौक, बाहरगुवाड़ा, सदाफतेह, भट्टडों का चौक, आचार्य का चौक, बड़ा बाजार आदि इलाकों में जमकर आंतक मचाया। कांग्रेसी नेता गिरधर जोशी ने बताया कि नीलगाय ने शहर में कई बाइकों को नुकसान पहुंचाया जिसमें सबसे मंहगी गाडी ओला को क्षतिग्रस्त कर दिया। नीलगाय के शहर के अंदर घुसने से एक बारगी तो कई इलाकों में अफरा तफरी मच गई क्योकि शहर के प्राय: सभी चौकों में देर रात तक लोग खाने पीने की दुकानों पर रहता है और अचानक तेज रफ्तार में दौड़ती आई नीलगाय से तहस नहस कर डाला। बाद में प्रेम सागर कल्ला, गायक कलाकार लालचंद उपाध्याय, विजय रंगा, रोहित श्रीमाली सहित कई जनों ने नीलगाय को शहर से बाहर निकलने का प्रयास किया तो नीलगाय बड़ा बाजार होते हुए सुनारों की गुवाड़ा, सीटी कोतवाली से कोटगेट रेलवे फाटक के पास तक निकला कर चैन की सांस ली।
