




बीकानेर की इस निजी अस्पताल के डॉक्टर को नहीं पता लू क्या होती है
बीकानेर की इस निजी अस्पताल के डॉक्टर को नहीं पता लू क्या होती है
बीकानेर। प्रदेश में भयंकर गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। प्रदेश की सरकार ने लू से बचने के तमाम उपाय कर रही है। कई अपील जारी कर रखी है दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक घर से नहीं निकलने तक की चेतावनी जारी कर रखी है। लेकिन बीकानेर के कोठारी के डॉक्टरों को अभी तक ये नहीं पता कि आखिर लू क्या होती है। शुक्रवार को रात एक मरीज जब कोठारी अस्पताल में दिखाने गये तब मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों से कहा कि इसको हो सकता है लू लग गई हो। डॉक्टर ने मरीज को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि आप ज्यादा समझदार हो क्या लू क्या होती है लू कुछ नहीं होती है। अगर लू नहीं होती तो फिर प्रदेश के मुखिया लू से बचने के उपाय व चेतावनी क्यों जारी कर रहे है। अगर डॉक्टर को लू के बारे मे जानकारी नहीं है तो वो लू की चपेट में आने वाले मरीजों का इलाज कैसे करेंगा। लू चपेट में आने वाले मरीजों को कोठारी अस्पताल में जाने से पहले सोचना चाहिए क्योकि वहां के डॉक्टरों को लू के बारे में जानकारी नहीं है।
