




गर्मी से तबीयत बिगड़ने पर एक युवक की हुई मौत
बीकानेर इस वर्ष उमस भरी गर्मी ने नागरिकों को परेशान कर रखा है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के गांव लालमदेसर बड़ा निवासी एक युवक ने गर्मी से तबीयत बिगड़ने पर जान ही गवां दी है। मुक्ताप्रसाद कॉलोनी थाने में दर्ज लालमदेसर बड़ा निवासी भैराराम पुत्र मुणाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई 43 वर्षीय हनुमान जाट डूडी पेट्रोल पंप पर काम करता था जिसकी दिनांक 21 जुलाई 2024 को तेज गर्मी के कारण तबीयत खराब होने पर ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
